रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के बछंरावा में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा द्वारा इस सत्र में सेवानिवृत्त हुये परिषदीय 8 शिक्षक/शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह को प्रतीकात्मक रूप से 30 जून 2020 दिन मंगलवार को अपनी शाखा में सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें मुख्य रूप में शाखा प्रबंधक भृगुनाथ एवं शशीकांत ने सभी को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
आपको बता दें कि, सम्मानित किए गए शिक्षकों में त्रिभुवन नाथ दीक्षित, राम सुमिरन नीवां, श्रवण कुमार, आनंदनीय शारदा देवी, राम सुमिरन वर्मा रानीखेड़ा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल ने सभी से आर्शीवाद की अपेक्षा करते हुए कहा कि, आपका जीवन सुख, समृद्धि, शान्ति व खुशहाली भरा हो, आप दीर्घायु हों आपके निर्देशन व मार्गदर्शन में विकास क्षेत्र बछरावां पूर्व की भांति शैक्षिक गतिविधियों में जिला व प्रदेश स्तर पर निरन्तर अपना कीर्तिमान स्थापित करता रहे, आपकी यश कीर्ति में निरन्तर वृद्धि होती रहे।

0 टिप्पणियाँ