राज्य वित्त द्वारा आवंटित धन से निर्मित बाउंड्री वाल का सपा के पूर्व विधायक ने किया लोकार्पण।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
 महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के विकासखंड बछरावां के ब्लॉक की बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला के द्वारा किया गया। जो चतुर्थ राज्य वित्त द्वारा विकासखंड बछरावां की मरम्मत कराई गई थी।
    आपको बता दें कि, लोकार्पण के उपरांत श्री अकेला ने कहा कि,  बदहाल बाउंड्री का निर्माण अति आवश्यक था, जिसके लिए राज्य वित्त द्वारा आवंटित धन से जीर्णोद्धार कराया गया है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला ने कहा कि, लंबे समय से विकासखंड बछरावां की बाउंड्री वाल बदहाल स्थिति में थी। जिसके लिए राज्य वित्त से धन आवंटित कर बाउंड्री वाल का निर्माण कराया गया है। 
      इस मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डॉक्टर माताफेर सिंह, धीरज यादव, खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, राज कुमार सिंह उर्फ मोंगा, सिकंदरपुर प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सिंपल एडवोकेट, निजामुद्दीन मंसूरी, कुंवर वीर भान सिंह, शेखर चौधरी, राजकुमार चौधरी, राजन चौधरी, आयुष चौधरी, मनोज सिंह, विवेक यादव सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ