पकड़े गए अभियुक्तों के पास तलाशी के दौरान 12 बोर तमंचा एवं मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के बछरावां थाने की पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाने वाले दो अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 392 , 411, 401, 3/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया।
आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार रवि कुमार धानुक पुत्र सुरेश कुमार धानुक निवासी नटवर नगर कस्बा बछरावां एवं रवि कुमार रावत पुत्र विजय बहादुर रावत निवासी बबुरिया खेड़ा मजरे बिशनपुर थाना बछरावां के पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर, दो जिंदा कारतूस, 6 अदत एंड्राइड मोबाइल, एक अदत सुम्मी कीली, पेचकस, एक टॉर्च, 1 आदत मोटरसाइकिल, 500 रुपए नगद बरामद किए गए हैं।
पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि, जलालपुर पुलिया के निकट छिनौती की घटना को अंजाम देने की तैयारी मे थे। बछरावां क्षेत्र में पैदल चलने वाले, साइकिल से फोन से बात करते हुए जाने वाले लोगों से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने का काम लगातार किया जा रहा था। जिसको लेकर बछरावां पुलिस लंबे समय से इस गिरोह की खोजबीन कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई एवं क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी के दिशा निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान थाना अध्यक्ष राकेश सिंह, उपनिरीक्षक संजय पांडे, हेड कांस्टेबल तौफीक खा, कांस्टेबल रविशंकर यादव ,कांस्टेबल राहुल कुमार बिंद द्वारा गश्त के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

0 टिप्पणियाँ