अजीत सिंह को मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: युवा नेता अजीत सिंह को मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश का रायबरेली जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर युवा भाजपा नेता अतुल सिंह सहित  जनपद के तमाम भाजपाइयों ने उन्हें बधाई दी है।
      आपको बता दें कि, युवा भाजपा नेता अतुल सिंह सहित समाजसेवी आशीषनंद शुक्ला, करुणेन्द्र सिंह, दशरथ सिंह, पिंकू सिंह, हरेंद्र सिंह, राहुल तिवारी, आशुतोष कुमार आदि लोगों ने पार्टी के फैसले का स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
     युवा भाजपा नेता अतुल सिंह कहा है कि, अजीत सिंह को मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश का जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पूरे जिले में संगठन काफी मजबूत होगा। कार्यकर्ताओ में नए जोश का संचार हुआ है। कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे।
       बधाई देने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, आर एस एस के जिला प्रमुख रमेश अवस्थी, महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ