कोरोना वारियर्स को किया गया सम्मान।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ अनुराग पांडे ने पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप यादव के साथ सरेनी विधानसभा क्षेत्र के लालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना महामारी के दौरान कोरोना वीर योद्धाओं का सम्मान किया। 
     आपको बता दें कि, सम्मान समारोह के उपरांत श्री यादव ने कहा कि, कोविड-19 महामारी में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है, लोग हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं, एक दूसरे से दूरी बनाकर रखे, आवश्यकता पड़ने पर ही घर से निकले। इस दौरान उन्होंने मास्क व अंग वस्त्र भी वितरित किए। 
    उन्होंने कहा कि, अपने मुंह को निरंतर मास्क वा गमछा से ढके रहे, जिससे आप स्वयं को व दूसरों को भी सुरक्षित रख सकें। इस मौके पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि, मास्क के साथ-साभ लोग कम से कम 2 गज की दूरी बनाए रखे, जिससे वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। इस महामारी के दौरान जिस तरीके से लालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टर नर्स स्टाफ व अन्य सफाई कर्मियों ने लोगों की सेवा की है वह सभी बधाई व सम्मान के पात्र हैं। कार्यक्रम में अंग वस्त्र भेंट करके 4 दर्जन से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर आरपी सिंह ग्राम प्रधान, मनीष त्रिवेदी, सुशील शुक्ला, दीप प्रकाश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ