रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महाराजगंज तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत बछरावां के सभागार में पूर्व घोषित 30 जून 2020 को अपराहन 2:30 बजे से होने वाले समस्त मार्गों के लिए वाहन स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया जो एक जुलाई 2020 से 31 मार्च 2021 तक के लिए थी को मानक पूर्ण न होने के कारण नगर पंचायत बछरावां बोर्ड की बैठक द्वारा निरस्त कर दिया गया।
आपको बता दें कि, नीलामी प्रक्रिया को इसलिए स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि नीलामी के लिए केवल मौके पर दो ही ठेकेदार अनिल कुमार व महादेव उपस्थित रहे। जबकि नीलामी में न्यूनतम तीन ठेकेदारों का उपस्थित रहना अनिवार्य है, इसी कारणवश वाहन स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया। वही इसके साथ ही नगर पंचायत बोर्ड की बैठक द्वारा वाहन स्टैंड की नीलामी की अग्रिम तिथि 7 जुलाई 2020 घोषित कर दी गई है।
बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी, अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार बागी, वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार वर्मा, नामित सभासद सुरेंद्र सिंह, राम मनोहर धोबी, सभासद प्रतिनिधि कुंवर बीरभान सिंह, प्रवेश कुमार धानुक, ओमप्रकाश, इंद्रेश सिंह, सभासद शकील मंसूरी, सुधीर सिंह, सतीश कुमार, बंसीलाल, मंशू धानुक, सर्वेश कुमार, भिखारी लाल, रोहित मौर्य सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ