राजीव गांधी पंचायती राज संगठन गरीबों में खाद्य सामग्री वितरित करके मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

किसानों एवं गरीबों की आवाज का नाम है राहुल गांधी-मानवेंद्र पांडव
रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन संगठन ने किसान और गरीबों की आवाज राहुल गांधी का जन्मदिन महोली रोड स्थित कैंप कार्यालय पर गरीब, निर्धन, असहाय व विकलांगों में खाद्य सामग्री वितरित कर मनाया।
     आपको बता दें कि, इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश जोनल संयोजक चौधरी मानवेंद्र पांडव ने कहा कि, राहुल गांधी ने हमेशा किसानों एवं गरीबों की आवाज को  सड़क से लेकर संसद संसद तक उठाने का प्रयास किया है।  जब जब  किसानों को जरूरत थी, उन्होंने किसानों की आवाज बन कर किसानों का कर्जा माफ करने के लिए सबसे ज्यादा प्रयास किया। 
    श्री पांडव ने कहा कि, कोरेना वैश्विक महामारी में देश के गरीबों की सेवा करने का काम अगर किसी पार्टी ने किया है, तो वह कांग्रेस पार्टी ने किया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में किया है। 
     इस अवसर पर वरिष्ठ नेता और समाजसेवी रुस्तम सिंह लोधी ने कहा कि, राहुल गांधी एक सामान्य से दिखने वाले असाधारण नेता है। बहुत दूरदर्शी सोच वाले नेता है।
    इस आयोजन में में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी रुस्तम सिंह लोधी, रविंद्र कुमार मिश्रा ,यदु राज सिंह पांडव ,हरेंद्र सिंह परिहार ,गजेंद्र सिंह परिहार,, हेमंत, राकेश, अनिल पुनीत सिंह जलालुद्दीन मोहम्मद कर्मवीर सिंह बृजेश चौधरी ,आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ