संजय पासी पर हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की जाये - देशराज

राष्ट्रीय पासी सेना ने एस.डी.एम. के माध्यम से सी.एम. को भेजा ज्ञापन
16 जून 2020 को पिस्टल से किया गया जानलेवा हमला
तोमर कान्स्ट्रक्शन कम्पनी के दबाव में पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: राष्ट्रीय पासी सेना के बैनर तले देशराज पासी के नेतृत्व में उ0प्र0 के मुख्यमन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रायबरेली के माध्यम से भेजा गया।  जिलाधिकारी की ओर से एस.डी.एम. सदर ने ज्ञापन प्राप्त किया।  ज्ञापन की एक प्रति जिलाधिकारी को भी दी गयी। 
      आपको बता दें कि, मुख्यमन्त्री को भेजे गये ज्ञापन में लिखा गया है कि, रायबरेली जिले में तोमर कान्स्ट्रक्शन कम्पनी गुण्डों माफियाओं के बल पर चल रही है, इस कम्पनी द्वारा कम आय वाले बेरोजगारों द्वारा काम करा लिया जाता है। लेकिन भुगतान के समय गुण्डा माफियाओं द्वारा सम्बन्धित व्यक्ति का उत्पीड़न किया जाता है।  इस कम्पनी में राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी ने काम किया, जिसका भुगतान माँगने के लिए संजय पासी 16 जून 2020 को मे0 तोमर कान्स्ट्रक्शन कम्पनी गया और भुगतान की माँग करने लगा, इतने पर कान्स्ट्रक्शन कम्पनी ने फोन करके दीपक वर्मा के नाम के एक व्यक्ति को बुला लिया, दीपक वर्मा ने पिस्टल से संजय पासी के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।
      संजय पासी गाड़ी की तरफ झुक कर अपनी जान बचायी।  संजय पासी मुकदमा लिखाने के लिए लगातार थाना व एस0पी0 आफिस के चक्कर काट रहा है।  परन्तु दीपक वर्मा के विरूद्ध कोई कार्यवाही किया जाना तो दूर अभी तक रिपोर्ट तक नहीं लिखी गयी है।  जिससे समाज काफी आक्रोश में है।  
     पासी समाज के प्रतिनिधियों ने मांग किया कि, राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी के ऊपर हुए जानलेवा हमले की प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत कर दीपक वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये।  
     ज्ञापन देने वालों में कमलेश चैधरी, इन्द्रपाल पासी अध्यक्ष जस्टिस पार्टी, महाराजा माहे पासी स्मारक जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष गंगा प्रसाद पासी, राष्ट्रीय पासी संगठन के अध्यक्ष राम मनोहर पासी, महाबली वीरा पासी शौर्य महासभा अध्यक्ष अनुज कुमार रावत, महाराजा माहे पासी जल कल्याण संस्थान रोहनिया के सदस्य प्रधानाचार्य हनोमान पासी, सदस्य मूलचन्द्र पासी, संजय पासी सलोन, संदीप पासी अड़ोबर, रामेश्वर राही, रमेश कुमार रावत, सोनू राजवंशी, रामअवध बक्शी प्रदेश उपाध्यक्ष, धीरज कुमार पासी अध्यक्ष अमरशहीद वीरा पासी सामाजिक सेवा संस्थान, हरिकेश रावत, राजाराम प्रधान, राम समुझ पासी पूर्व प्रधान आदि लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ