व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन कर कृषि मन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक शिष्ट मण्डल कृषि उत्पादन मण्डी समिति रायबरेली के कार्यालय में जमकर नारेबाजी करते हुए कृषि मन्त्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सचिव को सौंपा।
आपको बता दें कि, व्यापारियों ने दिये गये ज्ञापन में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार ने मंडियों के बाहर मण्डी शुल्क पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। व्यापार मण्डल इसका स्वागत करता हैं। परन्तु मंडियों के अन्दर कारोबारियों पर मण्डी शुल्क बनाये रखना उचित नहीं है। मण्डी के कारोबारियों पर मण्डी शुल्क एवं लाइसेंस पूर्णतयाः समाप्त किया जाये।
प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि मण्डी के व्यापारी दुकानों का किराया देते हैं, अतः यूजर टैक्स औचित्यपूर्ण नहीं है, इसे समाप्त किया जाये। मण्डी शुल्क और यूजर टैक्स के विरोध में आज हमारी मण्डी के सभी व्यापारियों ने पूर्णतयाः हड़ताल रखकर विरोध प्रकट किया है।
श्री बग्गा ने कहा कि, मण्डी व्यापारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, आवश्यकता पड़ी तो सड़को पर उतरकर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से मनोज गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, राम अभिलाष कौशल, सरदार मंजीत सिंह, सत्यांशु दुबे, अनुज त्रिवेदी, आशु श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, रंजन वर्मा, जितेन्द्र मौर्या, विजय सोनकर, मो0 शाकिब कुरैशी, विवेक शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ