महिला थाना इंचार्ज को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा प्रदान किये गये मास्क।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा कोरोना जैसी महामारी में आम जनमानस को बचाव के लिए महिला थाने में थाना इंचार्ज संतोष सिंह को 500 मास्क संगठन द्वारा प्रदान किया गया।
     आपको बता दें कि, मास्क देने के उपरांत जिला अध्यक्ष अभिलाष कौशल ने कहा कि, वर्तमान में यह बीमारी लोगों में छुआछूत से फैलती है, इसलिए खादी ग्रामोद्योग से बनवाई गई खादी के मास्क पहनने से व्यक्तियों को घुटन भी नहीं महसूस होगी एवं कोरोना से बचाव भी होगा। वहीं जिला संयोजक राजेश अग्रवाल ने कहा कि, कोरोना एक संक्रामक महामारी है। इस समय व्यक्ति को आपसी दूरी बनाए रखते हुए लगातार साबुन से साथ धोते रहना चाहिए एवं मुंह पर मास्क पहनकर के ही आवश्यक कार्य हो तभी घर से बाहर निकलना चाहिए।
      इस मौके पर जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा अभिलाष कौशल, जिला संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ राजेश अग्रवाल, जिला युवा भाजपा मंत्री अभिषेक सोनी, जिला महामंत्री राधेश्याम सोनी, नगर अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रोफ़ेसर सुभाष महर्षि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ