रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली महराजगंज के सलेथू गांव में आज सुबह पड़ोस के गांव नरायनपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने सुनसान जगह पर महुआ के विशाल वृक्ष में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटकते देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना महराजगंज कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल ने शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उकरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फॉरेंसिक विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक सलेथू के बगल में नरायनपुर गांव का रहने वाला हरिश्चंद्र पासी 32 पुत्र शिवबालक पासी के बारे लोगों का कहना है कि, वह सुबह 7:00 बजे घर से निकला था। संभावना जताई जा रही है कि, सलेथू गांव के बाहर निर्जन स्थान पर स्थित एक मुर्दनी स्थल पर महुआ के पेड़ के पास पहुंच कर रस्सी के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने उसे लटकते देख पुलिस को भी सूचना दी।
मौके पर कोतवाल अरुण कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम को साथ ले जाकर घटनास्थल का मुआयना किया। ग्रामीणों की मदद से लंबी सीढ़ियां लगाकर लाश को किसी तरह नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब विचारणीय प्रश्न है कि, मृतक ने क्या स्वयं आत्महत्या की अथवा मामले में कुछ और है। यह तो पुलिस की विवेचना में ही सामने आएगा।
मृतक के बारे में बताया जाता है कि, वह विवाहित है, परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

0 टिप्पणियाँ