रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने संक्रमण कोविड-19 कोरोना महामारी के बढ़ते हुए मरीजों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए मथुरा महानगर सहित जनपद भर में जागरूकता अभियान चलाएगा। इस अभियान के माध्यम से कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उनको मास्क निशुल्क वितरित किए जाएंगे। अभियान के प्रथम चरण में लोगों को एक हजार मास्क वितरण करने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया।
आपको बता दें कि, इस अभियान को लेकर कृष्णा विहार बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड मथुरा पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि, ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति लॉकडाउन के प्रथम दिन से ही लोगों के लिए अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद की गई है।
अब कोरोना मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को दृष्टिगत रखते हुए लोगों को जागरूक करने का निर्णय समिति के पदाधिकारियों द्वारा लिया है, साथ ही जरूरतमंद लोगों को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए निशुल्क मास्क दिए जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश, जिला, महानगर और विधानसभा के अध्यक्षों को दी गई है।
बैठक में युवा महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित, मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल, श्याम शर्मा, हेमंत वर्मा आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ