पेड़-पौधे लगाओ पर्यावरण बचाओ

रजनीकांत अवस्थी
मैनपुरी: नेहरू युवा केंद्र मैनपुरी के जिला युवा समन्वयक सोनाली नेगी के दिशा निर्देशन में किशनी के नेशनल यूथ वॉलिंटियर नीलेश कुमार के द्वारा क्षेत्र में जगह जगह वृक्षारोपण करा कर लोगों को जागरूक किया गया।
      आपको बता दें कि,  नीलेश कुमार ने वृक्षारोपण के उपरांत बताया कि, पेड़-पौधे से औषधी प्राप्त होती है, और पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ  बनाने में बहुत बड़ा योगदान है। वृक्ष हमारे जीवन साथी हैं। इसलिए वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है और बहु उपयोगी भी है। वृक्ष लगाकर उनकी सुरक्षा भी करना हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
     उन्होंने आगे बताया कि, हमारे जीवन में वृक्षों से आक्सीजन के साथ-साथ फल-फूल आदि की भी प्राप्ति होती है। वृक्षों को  अधिक से अधिक  लगाना हमारा कर्तव्य है और वृक्षों की रक्षा करना भी हमारा नैतिक कर्तव्य  है।
      वहीं रामपाल ने बताया कि, पेड़-पौधे हमारे मित्र हैं, तथा गुलाव सिंह द्वारा बताया गया कि, वृक्षों से हमारे जीवन चक्र में बहुत बड़ा योगदान है, प्रत्येक व्यक्ति को अपने आस-पास कम से कम दश पौधे अवश्य लगा कर उनकी सुरक्षा एवं उनकी समय से देखभाल करें।
     इस मौके पर राम पाल, राज बहादुर सिंह, गुलाव सिंह, वीरेंद्र, प्रमोद, नीरज, राजीव, हेमचन्द्र आदि लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ