मिर्जापुर। गुजरात-बॉम्बे हिलाकर आया कोरोना इन दिनों नगर-परिक्रमा कर रहा है । लिहाजा आधे शहर पर उसका साम्राज्य छा गया है । विभत्स-चिह्न वाला उसका ध्वज लहरा रहा है । उसके इस आतंक के आगे मंत्री, दरोगा, विधायक किसी लायक नहीं साबित हो पाएंगे । जान अपनी सबको प्यारी है। देखा-सुना सबने कि पति बीमार तो पत्नी नहीं देखने गई और पत्नी को पति। यही माता-बेटा-पिता सबकी गति।
धान के बेहन की तरह कोरोना- खेती वाले जानते हैं कि धान का बीज नर्सरी में तैयार होता है। 20 दिन के करीब जब वह उग आता है तो फिर खेत में रोपाई होती है। कोरोना भी विभिन्न प्रदेशों से बेहन के रूप में पूरे जिले में रोपा जा चुका है। ऐसी स्थिति में बच के रहना जरूरी है।
फिर बचाव करिए, कोई जरूरी नहीं कोई रोके या टोके - जरूरी हो तो निकले कोरोना जंग के सैनिक की तरह । मानक वाला मास्क जरूर लगाएं । यहां-वहां, जहां-तहां कुछ न खाएं और न पीएं।
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए- प्रातः 4 बजे सो के उठे। खुलें में योग करें । तुलसी की पत्ती पीस कर पी लें । पत्ती खाना पड़े तो दांत न लगे । चाट, मैदे से बनी वस्तु न खाएं । आधा पेट भोजन करें । खाते वक्त न बोलें, न मोबाइल से बात करें और न टीवी देंखे। सूर्योदय की धूप लें । इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। किसी योग्य चिकित्सक से इस बारे में सलाह लें।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर।

0 टिप्पणियाँ