ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ब्राह्मण समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखना जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के निकटष्थ का दावा करने वाले सत्रोहन मौर्य को काफी महंगा पड़ गया। जबकि लगातार कई दिनों से फेसबुक पर उनकी ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई पोस्ट से नाराज होकर दर्जनों ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर उनके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए श्री मौर्य को बुलाकर पूछताछ की उसके बाद पुलिस ने उन्हें शांति भंग करने की आशंका के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि, विगत कई दिनों से सत्रोहन मौर्य द्वारा ब्राह्मण समाज की उत्पत्ति और उससे जुड़े विषय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थी। लोगों ने कई बार शत्रुघ्न मौर्य को जवाब लिखकर समझाने की कोशिश की, लेकिन नतीजा सिफर रहा। विगत बृहस्पतिवार को सत्रोहन मौर्य द्वारा सोशल मीडिया पर काफी आपत्तिजनक पोस्ट डालने के बाद ब्राह्मण समुदाय से जुड़े लोग भड़क उठे और आज भूपेश मिश्रा एडवोकेट और ज्ञानेंद्र अवस्थी एडवोकेट के नेतृत्व में लगभग 50 लोग कोतवाली पहुंचे और लिखित प्रार्थना पत्र देकर सत्रोहन मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
जिस पर कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने शिकायती पत्र को लेकर छानबीन शुरू की, उन्होंने सत्रोहन सिंह मौर्य को तलब किया। पूछताछ में शत्रुघ्न मौर्य ने पहले तो आनाकानी की, लेकिन लोगों ने मोबाइल पर सत्रोहन मौर्य द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्ट को जब कोतवाल को दिखाया, तो उन्होंने सहज ही स्वीकार कर लिया कि, उनके द्वारा यह पोस्ट फेसबुक पर डाली गई है।
इसके बाद कोतवाल अरुण कुमार सिंह का पारा चढ़ गया और उन्होंने सत्रोहन मौर्य के खिलाफ शांति भंग करने के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है।
ब्राह्मण समाज के ज्ञापन देने वालों में शिवसागर अवस्थी एडवोकेट, विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, दीपू अवस्थी एडवोकेट, यजुवेंद्र मिश्रा एडवोकेट, आशीष शुक्ला, दुर्गेश अवस्थी, अमरेश अवस्थी, सर्वेश अवस्थी एडवोकेट, उज्जवल पांडेय, सत्यम, मनीष तिवारी आदि मौके पर मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ