दो पक्षो के विवाद में जमकर हुआ हंगामा।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
गदागंज/रायबरेली: धीरनपुर गांव में गदागंज पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर सैकड़ों ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से लैस होकर विपक्षियों पर धावा बोल दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों का अच्छा खासा विरोध झेलने को मिला।
     आपको बता दें कि, विगत 20 जुलाई 2020 को लक्ष्मी देवी व धर्मेंद्र गुप्ता के परिवारीजनों में विवाद हो गया। दोनों ने 1 वर्ष पूर्व आपसी प्रेम विवाह किया था। 21 तारीख को दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लक्ष्मी देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एससीएसटी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। 
      उधर घटना के दिन से ही धर्मेंद्र गुप्ता गायब है। उसकी मां राजकुमारी का आरोप है कि, उसके लड़के को गायब कर दिया गया है। जिसकी शिकायत लेकर वह कई बार थाने पहुंची लेकिन थाना प्रभारी ने उसकी शिकायत को नजर अंदाज कर दिया।    शनिवार को इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा काटा, जिसका विरोध पुलिसकर्मियों को भी झेलना पड़ा। 
      सूचना पर पहुंचे  क्षेत्राधिकारी अधिकारी अशोक कुमार सिंह और ग्रामीणों को शांत करा दिया और लक्ष्मी देवी उसके परिवारी जनों को पुलिस थाने ले आई। पीड़िता राजकुमारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गदागंज थाना प्रभारी अजीत विद्यार्थी ने बताया कि, पति पत्नी के बीच में मारपीट की घटना हुई थी। जिसको लेकर धर्मेंद्र गुप्ता की मां राजकुमारी की तरफ से अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ