रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नैय्या नाला में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार की सुबह नैय्या के पानी में युवक का शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी, सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी, कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम ने आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के तथ्यों का पता लगा रही है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों द्वारा शव की पहचान दौतरा गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार उर्फ अनुज 24 पुत्र प्रमोद कुमार पांडेय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, कल शाम मृतक प्रदीप कुमार अपनी चार पहिया बोलेरो गाड़ी से घर से बुकिंग के लिए निकला था, जिनकी लाश शुक्रवार की सुबह नित्य क्रिया पर निकले ग्रामीणों ने डूंगा मजरे बघेल के पास नैया नाला के पानी में उतराता हुआ देख पुलिस को सूचना दी थी, सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी, कोतवाल अरुण सिंह और फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से घटनास्थल का मुआयना किया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं मृतक प्रदीप कुमार के गले पर चोट के निशान भी देखे गए हैं। मामले में कोतवाली प्रभारी ने बताया है कि, मृतक के पिता प्रमोद कुमार पांडेय की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह का यह भी कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिर हाल पूरे मामले में पुलिस और फॉरेंसिक टीम अपने तरीके से छानबीन कर रही है।
उधर परिजनों ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि, बुकिंग से लौटते समय मृतक प्रदीप कुमार ने अपनी पत्नी को फोन किया था, कि वह घर आ रहा हैं। बोलेरो और मोबाइल का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
वहीं घटना के संबंध में क्षेत्रीय लोगों द्वारा भी आशंका जताई जा रही है कि, युवक प्रदीप कुमार की हत्या के पीछे जमीनी विवाद और आशनाई का मामला हो सकता है, जिसकी वजह से प्रदीप कुमार की हत्या कर शव को नैय्या नाला के पानी में फेंका गया है। फिर हाल मौत के असली कारणों का पता, तो 24 वर्षीय मृतक प्रदीप कुमार के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
इनसेट......
पुलिस प्रदीप पांडेय की हत्या के मामले में जल्द करें खुलासा
कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने मृतक के परिजनों से मिलकर उनके पोंछे आंसू
जनपद रायबरेली के थाना महराजगंज के अंतर्गत ग्राम दौतरा के प्रदीप पांडे 24 की बीती 2 जुलाई की रात अज्ञात लोगों ने निर्मम हत्या कर शव को नैय्या नाला के पानी में फेंक दिया था, के मामले में राजनीति गरमाने लगी है। हत्या की खबर मिलते ही कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने मृतक के घर पहुंच कर पिता प्रमोद पांडेय, मां सुभद्रा पांडेय तथा पत्नी सपना पांडेय व 5 वर्ष की बेटी प्रिया पांडेय से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके आंसू पोछे, और घटना का खुलासा करने के लिए उन्हें आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि, परिवार को न्याय मिलेगा, कांग्रेस आपके साथ सदैव खड़ी मिलेगी।
अगर पुलिस शीघ्र मामले का खुलासा नही करती है, तो कांग्रेस इसके लिए संघर्ष करेगी। श्री पासी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि, मौजूदा सरकार में पूरे प्रदेश में अब कानून का राज नहीं रहा, अपराधी बेलगाम बेखौफ होकर जघन्य घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, और जनता खौख में जी रही है। अंत में उन्होंने कहा कि, पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, कहीं निर्दोष पुलिस मारी जाती है, तो कहीं निर्दोष जनता मारी जा रही है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को योगी आदित्यनाथ नहीं चला पा रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ