रायबरेली में आयोजित हुआ सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों का सम्मान समारोह।। Raebareli news ।।

नगर पालिका परिषद रायबरेली के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति देकर किया गया सम्मानित 
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा 30 जून 2020 को सेवानिवृत्त हुए सफाई कर्मचारी रामा पत्नी स्व0 मदन, मीना पत्नी स्व0 विजय कुमार, शकुन्तला पत्नी स्व0 पन्नालाल, नन्दलाल पुत्र भोंदू, सजीवन पुत्र बदलू, जवाहर पुत्र दुलारे, बच्चन पुत्र कुर्रू, अशोक पुत्र हीरा, बाबूलाल पुत्र इद्दू, किशोर पुत्र धुन्नू का संघ द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद के बोर्ड मीटिंग के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेन्सिंग का विशेष रूप से पालन किया गया। 
      आपको बता दें कि, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश सचिव एवं लखनऊ मण्डल के प्रभारी सतनाम जेडी उपस्थित रहे।  मुख्य अतिथि सतनाम जेडी ने सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों को छाता, अंगवस्त्र व प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मूँह मिठा कराया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता  संरक्षक हरिशंकर नेता एवं सफल संचालन जिलाध्यक्ष अजय कुमार द्वारा किया गया।
     कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामन्त्री अमर कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार, सोनू भाई, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, संयुक्त मन्त्री संदीप कुमार, जिला मन्त्री कैलाश नाथ, संगठन मन्त्री सोहन लाल, अशोक गौरव, मीडिया प्रभारी छोटू भाई, डब्लू, जिला कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल, महेश कुमार शाखा अध्यक्ष श्याम कुमार, शाखा महामन्त्री सुशील कुमार, शाखा मंत्री उमाशंकर, शाखा उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, शाखा संगठन मन्त्री राहुल कुमार, सदस्य होरीलाल, राजेन्द्र कुमार, बबलू, नाथूराम, कमल कुमार व अन्य सफाई कर्मचारी व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ