काजल सिंह की सफलता से गौरवान्वित हुआ समूचा जनपद।। Raebareli news ।।

टॉपर काजल सिंह के घर तक लोक निर्माण विभाग बनाएगा  रोड और नाली
यूपी बोर्ड परीक्षा में काजल ने जिले में पांचवा स्थान अर्जित कर लहराया था परचम
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अगर मन में लक्ष्य को पाने की तमन्ना हो तो मंजिल आसान हो जाती है।" जी हां यह कहावत चरितार्थ करके दिखाया है शिवगढ़ क्षेत्र के पूरे छत्ता मजरे ओसाह की रहने वाली काजल सिंह ने, जिन्होंने सीमित संसाधनों में हौसलों से सफलता की उड़ान भरकर हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में पांचवा स्थान लाकर समूचे शिवगढ़ क्षेत्र ही नहीं पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।
     आपको बता दें कि, सबसे खुशी की बात है कि, शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना के आदेश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा काजल सिंह के घर तक पक्की सड़क और नाली बनाकर काजल सिंह का उत्साह बढ़ाने में अहम भूमिका जा रहा है। मेधावी छात्रा काजल सिंह के घर तक करीब 300 मीटर लम्बी बनाई जाने वाली इस सड़क को डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पद के नाम से जाना जाएगा। यही नही इस सड़क पर काजल सिंह के नाम का पत्थर भी लगाया जाएगा।
   बीते बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार जब मेधावी छात्रा काजल सिंह को बधाई देने उनके घर पहुंचे, तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नही रहा। जितेंद्र कुमार ने काजल सिंह को बधाई देने के साथ-साथ मोबाइल के माध्यम से उनकी बात अधिशासी अभियंता डी0के0 कुरील से कराई। डी0के0 कुरील ने काजल सिंह के उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए प्रमुख समस्याएं पूछी। जिस पर काजल सिंह ने गांव की प्रमुख समस्या जल निकास के लिए नाली एवं आवागमन के रास्ते से अवगत कराया।
     अधिशासी अभियंता डी0के0 कुरील ने काजल सिंह को आश्वस्त करते हुए कहा कि, आपके घर तक पक्की सड़क व नाली लोक निर्माण विभाग बनाएगा, आप यूं ही मन लगाकर पढ़ाई करती रहें। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर काजल के घर पहुंचे अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने सड़क और नाली निर्माण के लिए नाप करने के साथ ही युद्ध स्तर पर सड़क और नाली बनाने की कार्यवाई प्रारम्भ कर दी है।
     विदित हो कि, करीब 300 आबादी वाले पूरे छत्ता के ग्रामीण अभी तक जल निकासी एवं आवागमन के रास्ते की समस्या से जूझ रहे थे। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू की छात्रा काजल सिंह ने 92.33 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में (टॉप 5) आकर गांव के विकास का रास्ता खोल दिया है। मेधावी छात्रा (बिटिया) की सफलता से समूचा गांव खुशियां मना रहा है। वहीं काजल सिंह के घर पहुंचे युवा समाजसेवी एवं गवर्नमेंट कांट्रैक्टर आशू सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिंह ने टॉपर काजल सिंह और 89 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाली उनकी बड़ी बहन लवी सिंह को शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आशू सिंह ने कहा कि, उन्हे दोनों बहनों पर नाज है, जिन्होंने गांव ही नही समूचे क्षेत्र और जनपद को गौरवान्वित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ