रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बछरावां क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बछरावां सहित समूचा रायबरेली जनपद आजादी के जश्न में डूबा रहा, सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
आपको बता दें कि, हलाकि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष, शिक्षण संस्थाओं ने बिना छात्र छात्राओं के, सादगी भरे अन्दाज में स्वतंत्रतादिवस मनाया। वहीं बाजारो में कोरोना महामारी के चलते, लाक डाउन का असर दिखा। रायबरेली के बछरावां कस्बे के दयानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य शुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने अपने सहयोगियो के साथ ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्टगान गाकर भारत के वीर सपूतो को याद किया गया। इसी क्रम मे कस्बेें के S.S.S. मान्टेसरी स्कूल में प्रधानाध्यापक अमित मिश्रा ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रतादिवस की अपने सहयोगियों को शुभकामनाए दी।वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछरावॉ मे अधीछक डाक्टर जैसेल ने डाक्टर प्रभात मिश्रा, डाक्टर संजीव शुक्ला, डाक्टर राधेश्याम, पिन्टू, टीका प्रभारी देवनाथ शुक्ल आदि के साथ सोसल डिस्टेन्सिंग के नियमों का पालन करते हुए ध्वजारोहण कर शहीदो को याद किया। इसी क्रम में बछरावां थाने में थानाप्रभारी राकेश सिंह ने अपने अधीनस्थो के साथ ध्वजारोहण कर सलामी ली।





0 टिप्पणियाँ