आजादी दिलवाने वालों को भूलना नहीं चाहिए-ज्ञान प्रकाश तिवारी।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: 74वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया गया, आजादी के जश्न में पूरा जनपद डूबा रहा। इस मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय अनुशासन मंत्री ज्ञान प्रकाश तिवारी ने पारम्परिक तरीके से ध्वजारोहण किया, और राष्ट्रीय गीत जन-गण प्रस्तुत किया।

     आपको बता दें कि, कोरोना के चलते कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कई पदाधिकारी झंडारोहण में शामिल हुए।

    झण्डा रोहण के दौरान राष्ट्रीय प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने देश व प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, और कहा कि, हमे आजादी दिलवाने वालो को भूलना नही चाहिए। उन्होंने कोरोना योद्धाओं का धन्यवाद किया, और कहा कि, भारत ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से लड़ा है। 

    इस मौके पर शिवम त्रिवेदी, गीतेश दीक्षित, रमेश चंद चौरसिया, पारस गुप्ता, अखिलेश कुमार तिवारी आदि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए झंडारोहण में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ