अपने कार्य को निष्ठापूर्वक करने की स्वप्रेरणा मिलती है-वीरेंद्र कुमार कनौजिया
विद्यालय के बाउंड्री वाल निर्माण की ग्राम प्रधान कमलेश कुमारी ने की घोषणा
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: 17 अगस्त 2020 को कम्पोजिट विद्यालय बावन बुजुर्ग बल्ला, प्रा0वि0 महीपतगंज, प्रा0वि0पूरे तिवारी, प्रा0वि0पूरे बबुरिहा, प्रा0वि0 पूरे जमादार, प्रा0वि0 बघई अहलवार एवं प्रा0वि0 खैरा में शासन की मंशा के अनुरूप निःशुल्क यूनिफार्म एवं पाठ्यपुस्तकों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आपको बता दें कि, कम्पोजिट विद्यालय बावन बुजुर्ग बल्ला में ग्रामप्रधान कमलेश कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित एक समारोह में एस0एम0सी0 सदस्यों/अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बीईओ अमावां श्री कनौजिया ने कहा कि, बच्चों के यूनिफार्म में रहने से उनके अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि एवं समानता का बोध होता है, तथा विशिष्ट पहचान के साथ निष्ठापूर्वक पठन पाठन की स्वप्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि, प्रत्येक विद्यालय भौतिक संसाधनों से संतृप्त हो तथा बच्चे निर्धारित लर्निंग लेवल को प्राप्त कर सकें, इसके लिए कक्षावार लक्ष्य भी निर्धारित किये गए हैं। कोरोना महामारी के चलते बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिए ऑन लाइन कक्षाओं का संचालन भी किया जा रहा है।जिन परिवारों में एंड्रॉयड मोबाइल न हो उन परिवारों के बच्चों तक ग्रुप पर डाले गए सभी कंटेंट/निर्देशों को आप सभी एस0एम0सी0 सदस्यों से उन बच्चों तक यथासंभव पहुँचाने की अपेक्षा की जाती है। इसके साथ ही एस0एम0सी0 बल्ला के अनुरोध पर जिसमें बाउंड्रीवॉल के निर्माण की अपेक्षा ग्रामप्रधान से की गई है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के अन्य विद्यालयों में भी आवश्यक कार्य कराए जाने के लिए ग्रामप्रधान से उन्होंने भी कार्य कराने का अनुरोध एवं अपेक्षा की। ग्रामप्रधान ने अपने संबोधन में इसी माह में कम्पोजिट विद्यालय बावन बुजुर्ग बल्ला में बाउण्ड्रीवाल का कार्य प्रारंभ कराने की घोषणा करते हुए कहा कि, ग्राम पंचायत के सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में है। विद्यालय परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाने हेतु ग्राम प्रधान एवं बीईओ के द्वारा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। साथ ही गाँव के स्वच्छता कर्मी मैकूलाल को कोरोना योद्धा के रूप में मास्क, साबुन एवं सेनेटाइजर देकर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी श्री कनौजिया ने परिसर में स्थित पुराने भवन को संरक्षित करने के लिए प्र0अ0 को निर्देशित करते हुए विद्यालय में कराए गए कार्यों की सराहना की। साथ ही इस महामारी के दौरान विपरीत परिस्थिति में भी एक सामाजिक संस्था के रूप में जनकल्याणकारी कार्य करने के लिए पूरे विकास क्षेत्र के शिक्षकों की सराहना की। वैश्विक महामारी कोविड़ 19 को दृष्टिगत रखते हुए बीईओ के निर्देश पर एस0एम0सी0 बल्ला ने छोटे-छोटे समूहों में बच्चों को बुलाकर यूनिफार्म एवं पुस्तक वितरण करने का निर्णय लिया।ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक रामप्रकाश अवस्थी, शफीकुर्रहमान, हरिबिन्दर, ऊषा देवी, मनोज कुमार, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, कृष्णा शंकर यादव, धीरेंद्र यादव, कमल कुमार, बबिता, नीरज कुमार, अवनीश, संदीप वर्मा, मधुलता, वंदना सिंह, रजिया, दुर्गेश आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा एस0एम0सी0 अध्यक्ष पप्पू, सज्जन सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। प्र0अ0 धर्मकुमारी ने बाउंड्रीवाल निर्माण कराने की घोषणा करने के लिए ग्राम प्रधान के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी शिक्षकों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए बीईओ श्री कनौजिया के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।









0 टिप्पणियाँ