रक्षाबन्धन का विंध्यक्षेत्र में सर्वाधिक महत्त्व


मिर्जापुर । रक्षाबन्धन पर्व का विंध्यक्षेत्र में विशेष महत्त्व है । इस दिन भगवान कृष्ण अपनी बहन योगमाया से राखी बंधवाने आते हैं । खुद भगवान कृष्ण कहते हैं कि जिस बहन ने मेरे प्राण की रक्षा के लिए कंस से संघर्ष किया और उसकी मौत की घोषणा की वह मेरे लिए वन्दनीय है ।
योगमाया कहती हैं
  इसी तरह योगमाया भी कहती हैं कि देव रूप में अवतरित भाई के लिए मेरी जैसी कोटि-कोटि योगमाया जान दे दें तो भी कम है । इस प्रकार भाई-बहन के प्रेम से विंध्याचल पर्वत जुड़ा है । इसलिए इस दिन माँ विंध्यवासिनी एवं भगवान कृष्ण का पूजन फलदायी है ।
पर्वों की शुरुआत
      वर्ष भर के पर्वों की शुरुआत रक्षाबन्धन से होती है । इस दिन जैसा भाव रहता है उसका असर साल भर देखने को मिलता है । इसलिए इस दिन पूर्ण आध्यात्मिक भाव तथा प्रसन्नता के साथ व्यतीत करना चाहिए । 
                         ©सलिल पाण्डेय, मिर्जापुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ