रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने सीएचसी महराजगंज जाकर कोरोना वारियर्स डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ को फल और मास्क वितरित किए, तथा कोरोना महामारी काल में उन लोगों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सुशील पासी के नेतृत्व में कांग्रेसियों के एक दल ने सीएचसी पहुंचकर वहां मौजूद डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा इमरजेंसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों को फल व मास्क वितरित करते हुए राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर सुशील पासी ने सीएचसी महराजगंज में मौजूद डॉक्टरों, नर्सों, कर्मचारियों द्वारा कोरोना काल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की, और कहा कि, कांग्रेस पार्टी आज के दिन स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को सलाम करती है, और उनके बेहतर स्वास्थ की कामना करती है।
इस मौके पर डॉक्टर विचित्र चौधरी, आशुतोष सिंह, सौरभ चौधरी, इरशाद आलम, प्रिंसू वैश्य, अरुण प्रकाश वर्मा, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ