गरीब के बेटियों की शादी में यह नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान दिल खोलकर कर रहा मदद।। Raebareli news ।।

◆जनता की हर सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर-मोनू पासी।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: एक गरीब के घर जब बेटी जन्म लेती है, तो वह उसी समय से उसके बड़े होने पर हाथ पीले करने के सपने संजोने लगता है, लेकिन गरीब को अपनी सयानी बेटी के हाथ पीले करने के लिए हजार बाधाएं आती हैं। लेकिन रायबरेली में एक एेसा गांव है, जहां गरीब की बेटी के शादी में यहां के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान मोनू पासी सहयोग को आगे आए हैं। महराजगंज क्षेत्र के दौतरा ग्राम पंचायत के गरीब परिवार की बेटियों के कन्यादान स्वरूप दिल खोलकर मदद कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि, रायबरेली जिले के महराजगंज क्षेत्र के दैतरा गांव में नवनिर्वाचित युवा ग्राम प्रधान मोनू पासी द्वारा गांव के लगभग आधा दर्जन लोगों की बेटी के शुभ विवाह कार्यक्रम में निशुल्क चीनी व रिफाइंड तेल देने का काम किया हैं। इसकी चर्चा गांव सहित संपूर्ण क्षेत्र में है। बताते हैं कि मोनू पासी जब ग्राम प्रधान नहीं थे, तब भी ग्राम सभा की जनता के हर सुख दुख में उनके कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़े रहते थे, जिसके चलते इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानी के पद पर चुनाव लड़ कर उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को अच्छी खासी मतों से पराजित किया है। विगत 10 वर्षों से ग्राम वासियों की सेवा कर इस बार संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवा मोनू पासी ने प्रधानी के चुनाव में चुनाव लड़ कर लगभग 212 वोटों से जीत दर्ज की है और गांव में अपना लोहा मनवाया है। 

   मोनू पासी ने प्रधान पद पर जीत दर्ज करने के बाद गांव के गरीब, असहाय और जरूरतमंदों के बेटियों की शादी में हर संभव मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं। गरीब जनता कोरोना महामारी एक त्रासदी से त्रस्त है। जिसको देखते हुए युवा प्रधान मोनू पासी द्वारा गांव के ही लल्लन पासी, श्रीराम नेता, चंदन लुनिया, सुंदर पासी, संकट्ठा, घनश्याम पासी आदि के लड़की की शादी में निशुल्क एक बोरी चीनी व एक टीना रिफाइंड तेल देकर लोगों के सहायता करने का काम किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ