कोविड-19: UP के रायबरेली में प्रतिदिन आधा दर्जन से अधिक स्वयंसेवक मरीजों के सेवा भाव में जुटे।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

शिवगढ़/रायबरेली: यूपी के रायबरेली में आर एस एस के स्वयंसेवक मरीजों के लिए तारणहार बने हुए हैं, यहां जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में आज बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कोरोनाकाल के इस कठिन दौर में मरीजों, तीमारदारों के साथ-साथ डॉक्टरों के सेवा भाव में लगे रहे। 

     आपको बता दें कि, सोमवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में सभी आने जाने वाले मरीजों तिमानदार को काढ़ा पिलाने तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, डॉक्टरों की मदद करने का कार्य जारी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा कार्य से पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सराहना हो रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि, जब कोई आपदा आती है तो, कोई भी कार्य हो, तो यही एक ऐसा संगठन है जो, हर तरह की मदद करने को तैयार रहता है। जिसका सेवा कार्य शिवगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले 4 दिनों चल रहा है।


   जहां प्रतिदिन आधा दर्जन से अधिक स्वयंसेवक आ जाते हैं, और 2:00 बजे तक मरीजों को डॉक्टर तक ले जाना, जांच टीम की मदद करना, वैक्सीन लगवाने में भी टीम की मदद करना आदि सेवा कार्य कर रहे हैं। गुरुवार को विचार परिवार के दिनेश सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क प्रमुख रामेश्वर सिंह, दुर्गा वाहिनी की ब्लॉक अध्यक्षा विजयलक्ष्मी रावत, वीरेंद्र सिंह, अमर सिंह राठौर, खंड कार्यवाह रामजी जायसवाल मौजूद रहे।

     रामजी जायसवाल ने बताया कि, यह सेवा कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व उनके विचार परिवार के द्वारा किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ