रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीते 72 घंटे पहले भेजे गए आरटी पीसीआर के नमूनों में चार लोग पॉजिटिव पाए गए। जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। पॉजिटिव पाए गए चार लोग क्षेत्र के पारा खुर्द, कुबना, जमुरावां और ज्योना गांव के रहने वाले हैं।
आपको बता दें कि, सीएचसी महराजगंज पर शुक्रवार को 180 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। जिनमें 78 लोगों का rt-pcr से नमूना लिया गया, वहीं 102 लोगों को एंटीजन टेस्ट किट से जांच की गई। जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए। बीपीसीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, 72 घंटे पहले भेजे गए आरटी पीसीआर के नमूनों की जांच में चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके इलाज की व्यवस्था की जा रही है। टीकाकरण के नाम पर खानापूरी का काम चलता रहा, आज भी महज 9 लोगों ने ही टीकाकरण कराया।

0 टिप्पणियाँ