पुरानी रंजिश: एक युवक ने मां बेटे को नहर पर अकेला पाकर लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: थाना क्षेत्र में एक नहर के पास पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने मां-बेटे की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने मां बेटे का मेडिकल परीक्षण कराकर घटना में नामजद आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस घटना की विवेचना कर रही है।

    आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के भुकवा मजरे टीसाखानापुर गांव निवासिनी माया देवी पत्नी राम कुमार ने कहा है कि, जब वह अपने बेटे रिंकू के साथ दवा लेने हैदर गढ़ जा रही थी, तभी रास्ते में नहर के पास गांव के ही  इंतजार पुत्र अलादीन ने उसे रोककर गाली गलौज की। 

   पीड़ित पक्ष का आरोप है कि, विरोध करने पर नामजद आरोपी ने मां-बेटे की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। भुक्तभोगी महिला की तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटे का मेडिकल परीक्षण कराकर घटना में नामजद आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस घटना की जांच लूट गई है।

    मामले में कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह का कहना है कि, महिला की तहरीर के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के बाद पाए गए तथ्यों के आधार पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ