कोविड-19: खंड विकास अधिकारी से खफा ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से शिकायत की दी चेतावनी।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

शिवगढ़/रायबरेली: गांवों में सैनिटाइजेशन कार्य करने का काम स्वास्थ विभाग व खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया था, किंतु जब शिवगढ़ के किसी भी गांव में सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया, तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने आगे आकर इस काम को डोर टू डोर बखूबी पूरा किया। जिससे प्रेरणा लेते हुए कुछ ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों ने सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया है।


   आपको बता दें कि, शुक्रवार को बैंती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बजरंगी शाखा के स्वयंसेवकों ने टोली बनाकर गांव में सैनिटाइजेशन का काम किया। इस मौके पर खुद खंड कार्यवाह रामजी जायसवाल, सेवा प्रमुख अंगद रही, मंडल प्रमुख हरि गोविंद मौर्य व दुर्गा वाहिनी की ब्लॉक अध्यक्ष विजय लक्ष्मी रावत मौजूद रही।

    वहीं क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय छात्रधारी के प्रधान विष्णु कुमार गोस्वामी ने भी सैनिटाइजेशन का कार्य बिना किसी सरकारी सहायता के अपने पैसे से शुरू कर दिया हैं। जबकि पिपरी में भी पूर्व प्रधान अनुपमा तिवारी ने खुद गांव में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया है।


   वहीं शुक्रवार को भी खंड विकास अधिकारी अपने दफ्तर पर नजर नही आए, ना ही मोबाइल की घंटी जाने पर फोन से बात की, जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि, वह सब जिला अधिकारी से खंड विकास अधिकारी की शिकायत करेगें। शिवली निवासी विपिन सिंह का कहना है कि, खंड विकास अधिकारी कभी मिलते ही नहीं है, उन्होंने यह भी कहा कि, खंड विकास अधिकारी ने कहीं भी सैनिटाइजेशन का काम नहीं कराया है।


   जबकि कुंभी निवासी अंकुर सिंह का कहना है कि, कुंभी में भी सैनिटाइजेशन का कार्य नहीं कराया गया है। यहां पर आधा दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी हैं। उधर बहुदा खुर्द निवासी भजन का कहना है कि, उनके गांव में भी सैनिटाइजेशन का कार्य नहीं कराया गया, यह भी खंड विकास अधिकारी से खफा दिखे, और चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि, अगर अपनी आदतों में सुधार नहीं लाए, तो इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी से लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री तक हम सब ग्रामीण मिलकर करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ