सभी लोग यातायात पुलिस आरक्षी सुरेश सिंह से प्रेरणा लें-एसपी ट्रैफिक कोमल किशोर

रजनीकांत अवस्थी

मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजिस्टर उत्तर प्रदेश के द्वारा यातायात पुलिस मथुरा में तैनात मुख्य आरक्षी सुरेश सिंह के द्वारा दिनांक 10 सितंबर 2020 को मंडी चौराहा मथुरा पर अपनी ड्यूटी के दौरान लावारिस मिले बैग में 1लाख 50 हजार रुपए नगद मिलने के बाद जिस ईमानदारी के साथ आरक्षी सुरेश सिंह के द्वारा बैग वाले व्यक्ति को तलाश करने के बाद उसे पूरी नगदी के साथ बैग को वापस किया गया। मुख्य आरक्षी सुरेश सिंह के द्वारा जिस ईमानदारी का परिचय देते हुए, उस व्यक्ति को बैग दिए जाने के बाद आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में आरक्षी सुरेश सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया।

     आपको बता दें कि, इस अवसर पर मुख्य आरक्षी सुरेश सिंह ने कहा कि, आज हमारी सरकार हमें इतना तनख्वाह दे रही है कि, हम अपने जीवन को बहुत अच्छी तरह से जी रहे हैं। हम दूसरों के पैसे पर क्यों लालच करें। इसलिए हमें जब एक लावारिस बैग मिला तो, हमने पूरी ईमानदारी के साथ उस बैग वाले व्यक्ति को ढूंढते हुए उसमें रखी 1 लाख 50 हजारों रुपए की नगदी के साथ वापस कर दिया। ट्रैफिक कमल किशोर ने कहा कि, आज हमारे साथी ने जिस ईमानदारी का परिचय दिया है। उसके लिए मैं अपने डिपार्टमेंट की तरफ से उनको बधाई देता हूं, और भविष्य में सभी सहकर्मियों से ऐसे ही ईमानदारी की उम्मीद करता हूं। अच्छे व्यक्तियों के साथ मैं और मेरा डिपार्टमेंट हमेशा साथ खड़ा हुआ है।

     वहीं प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि, यह हमारे समाज के लिए बहुत अच्छी बात है कि, हमारे समाज में आज भी इमानदारी जीवित है। हमारे यातायात पुलिसकर्मी के मुख्य आरक्षी सुरेश सिंह द्वारा एक लावारिस बैग मिला। जिसको उन्होंने उसके मालिक हरिराम पुत्र पूरन सिंह निवासी कोरखा थाना छाता जिला मथुरा रहने वाले थे, उनको ढूंढते हुए उसमें रखें डेढ़ लाख रुपए नगद वापस किए। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए हम अपनी टीम ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति की तरफ से उनका नागरिक अभिनंदन कर रहे हैं। यह हमारी टीम के लिए गौरव की बात है। हम यातायात पुलिसकर्मी सुरेश सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

      इस अवसर पर यातायात निरीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह, युवा महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित, श्रीमती रश्मि संदीपन नागर, सुश्री कोकल भाटिया, हेमंत अग्रवाल, कुलदीप शास्त्री, श्याम शर्मा, सुनील कुमार, सत्यदेव शर्मा, आदि मुख्य रूप रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ