रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ फतेहपुर बाईपास के पास रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही कार विपरीत दिशा यानी पश्चिम गांव की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार के अचानक सामने आ जाने से उसे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर तोड़ते हुए खेतों में जा पहुंची। गलीमत यह रही कि, कार सवार सभी लोग बाल बाल बच गए।
आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही कार पश्चिम गांव की ओर से अचानक सड़क पर आए मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर तोड़ खेतों में पहुंच गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम को देखकर आसपास के नागरिक दौड़े, और उन्होंने सभी कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित बच गए गये।



0 टिप्पणियाँ