ऊंचाहार/रायबरेली: ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के जलालपुर धई, बरगदवा,चंदई चरुहार आदि गांवों में भाजपा नेता अतुल सिंह ने जनसंपर्क व चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया।
आपको बता दें कि, इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि, कोरोना जैसी बीमारी से लड़ते हुए हम सबको आगे बढ़ना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए तमाम योजनाएं चला रहे हैं, किसानों को सम्मान निधि देकर मोदी ने किसानों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।प्रधानमंत्री आवास जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। जो काम कांग्रेस 60 सालों में काम नहीं कर पाई है, वह भाजपा सरकार ने मात्र 6 वर्षों में करके दिखाया है।अटल टनल जैसी महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत कम समय में पूरा कर देश को समर्पित करने का काम किया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने में लगे हुए हैं। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है। इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0 पाठक, मण्डल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, युवा नेता योगेन्द्र सिंह, अशीष सिंह, विजय मिश्रा, धुन्नी त्रिवेदी, आर0पी0यादव, रामनरेश सरोज, कुलदीप त्रिवेदी, विक्की सिंह, राकेश पाल, मनोज यादव, पप्पू यादव, शैलेन्द्र यादव, रणविजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ