रायबरेली: ओसाह स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ कालू महाराज ने 21 सदस्यीय बछरावां विधानसभा कमेटी की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के दो बार विधायक रह चुके रामलाल अकेला उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर बछरावां विधानसभा अध्यक्ष व प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार यादव, आफताब आलम महासचिव, उमेश कुमार चौधरी कोषाध्यक्ष, रईस अहमद सचिव, राम लखन यादव सचिव, अशोक कुमार यादव सचिव, वहीं देवता दीन, शंकर बक्स सिंह, प्रमोद कुमार, रामपाल सिंह, रामबरन यादव, विजय कुमार सिंह, राजेंद्र पासी, धर्मेंद्र कुमार यादव, संत कुमार चौधरी, अमित त्रिपाठी उर्फ मोनू, राम शंकर यादव, रामप्रकाश यादव, संतोष कुमार धीमान, भगवानदीन पासी को सदस्य मनोनीत किया।
विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज ने बताया कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से विधानसभा कार्यकारिणी की घोषणा की जा रही है।
श्री त्रिवेदी और श्री अकेला (मुख्य अतिथि) ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन-पत्र वितरित करते हुए उनसे अपेक्षा की है कि, वे पार्टी की नीतियों-रीतियों एवं कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करेंगे। मुख्य अतिथि बछरावां विधानसभा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए उन्हें निर्देशित किया कि, आगामी चुनाव निकट हैं, सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि, अबकी बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर ही दम लेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन समाजवादी पार्टी के युवा नेता मनोज त्रिवेदी ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज के द्वारा की गई।



0 टिप्पणियाँ