रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: समाजवादी पार्टी (सपा) नेता एवं प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने यहां शुक्रवार को कहा कि, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है और इसमें निरंतर वृद्धि हो रही है।
आपको बता दें कि, ओसाह अपने घर से सदर जाते समय श्री त्रिवेदी यहां महराजगंज में प्रेस क्लब कार्यालय पर रुके और पत्रकारों का हालचाल पूछा। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। प्रदेश में अपराधी बेलगाम है, चोरी, डकैती, हत्या, छिनैती, दुराचार सहित सभी प्रकार के अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। जहाँ पुलिस बैठी है, वहीं बगल में ही अपराधी गोली मार कर चला जाता है। उन्होंने महराजगंज की घटना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि, बुधवार की रात कस्बे के एक मोहल्ले में रह रहे पुलिस कांस्टेबल की पत्नी के साथ बदसलूकी और फिर दबंगों द्वारा कांस्टेबल के साथ मारपीट कर घायल करना यह सिद्ध करता है कि, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का अपराध पर नियंत्रण पूरी तरह से खत्म हो चुका है, संबंधित अधिकारी भी सत्ता के नशे में चूर है, और सत्ता के ही इशारे पर कार्य करते हैं।
पुलिस ऐसे तमाम घटनाओं का खुलासा भी नहीं कर पा रही है। बाद में पुलिस के साथ भी अपराधी वही बरताव कर रहा है। उन्होंने कहा कि, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद बोलतें है कि, गोली मारो, तो वही अपराधी भी कर रहे हैं। मौजूदा सरकार में लोग दहशत में जी रहे है। निर्दोष लोगों की जान ली जा रही है।
कोरोना के मुद्दे पर भी सपा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि, सरकार की व्यवस्थाएं इस महामारी में कुछ नहीं है। लोग बीमारी से परेशान हैं। सर्वाधिक समस्या ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए है। कोरोना होने पर उन्हें जहां आइसोलेट किया जा रहा है। वहां पर व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। उन्होंने बताया कि, रायबरेली में इस खराब व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी के लोग ही सवाल उठा रहे हैं। हालांकि पत्रकारों द्वारा नाम पूछे जाने पर उन्होंने बाद में बताएंगे कह कर टाल दिया।

0 टिप्पणियाँ