सीएमओ ने सीएचसी का किया निरीक्षण साफ सफाई पर दिया जोर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: जनपद के नवागत जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने महराजगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत सीएचसी परिसर में साफ सफाई व शौचालय की व्यवस्था तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व अभिलेखों की गहनता से जांच पड़ताल की तथा उपस्थित तीमारदारों से भी कुशल क्षेम पूछा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में तीमारदारों ने बताया कि, डॉक्टरों द्वारा लिखी जा रही अंदर की दवाएं ही दी जा रही हैं। जिस पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन द्वारा दी जा रही हर सुविधाओं का लाभ जनता को देने की बात कही।


   आपको बता दें कि, जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा दोपहर लगभग 12:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह ने सीएचसी परिसर की बारीकी से जांच पड़ताल की तथा अभिलेखों की भी गहनता से पड़ताल की। तो वहीं सूचना मिलने पर क्षेत्र के डोमापुर गांव जाकर अपनी मौजूदगी में कोरोना की जांच कराई। जिस में 13 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से साफ सफाई तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क का उपयोग करने की बात कही गई। जिस पर ग्रामीणों ने सहमति व्यक्त करते हुए आदेश का पालन करने की बात कही।


     इस मौके पर डॉक्टर पीके श्रीवास्तव, डॉक्टर भारद्वाज, डॉ शिवेंद्र मिश्रा, हरीश श्रीवास्तव, सलिल सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ