रायबरेली: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के दिशा निर्देश में 12 दिसम्बर 2020 को प्रातः 10ः00 बजे जनपद दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक आदालत का आयोजन किया जायेगा। इस लोक अदालत में अन्य मामलों के साथ-साथ विद्युत, जल, टेलीफोन, जनोपयोगी विवाद को प्रमुखता प्रदान करते हुए अधिक संख्या में निस्तारण किया जाना है।
आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया है कि सभी सम्बन्धित अधिकारी पीठासीन अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु उपयुक्त वादों के चिन्हाकंन की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर मा0 प्राधिकरण की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में मामलों के प्रगतिवार संख्या 11 दिसम्बर 2020 को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को 12 दिसम्बर 2020 को प्रातः 10 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली को प्रेषित करें।

0 टिप्पणियाँ