शेखपुर समोधा से झारखन्डेश्वर मार्ग की हालत बद से बद्तर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

 बछरावां/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के अन्तर्गत शेषपुर समोधा स्थित प्राचीन पौराणिक मंदिर झारखन्डेश्वर मार्ग की हालत बदसेबद्तर है। कई बार जनप्रतिनिधियों दृारा आश्वासन देने के बावजूद भी मार्ग की हालत जस की तस बनी हुई है।आधा किलोमीटर से भी कम इस मार्ग का महत्व श्रद्धालुओं तथा क्षेत्र वासियों के लिए महत्वपूर्ण है। यहां पर आने वाले हजारो भक्तो को मार्ग की हालत खराब होने के कारण खासा परेशानी हो रही है। 



    आपको बता दें कि, पिछली सरकार मे इस मार्ग का डामरीकरण किया गया था। किन्तु बीच मे मार्ग की मरम्मत न होने के कारण मार्ग की हालत खस्ता हो चुकी है। बरसात के दिनों में सड़क से मंदिर तक पहुंचना दूभर हो जाता है। भाजपा सरकार बनते ही वर्तमान छेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने भी आश्वासन दिया था, किन्तु दोबारा इस मार्ग की खराब दशा की सुध नही ली।



     क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग है कि, इस मार्ग की मरम्मत कराकर डामरीकरण कराया जाए। ताकि प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं को टूटे मार्ग से हो रही असुविधा से निजात मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ