बिशुनपुर पावर हाउस के अंतर्गत हसनगंज गांव में लगाए गए विद्युत कैंप में जमा हुआ 40 हजार रुपए का राजस्व।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: बिशुनपुर पावर हाउस के अवर अभियंता उपखंड अधिकारी देवेंद्र कुमार की अगुवाई में हसनगंज फीडर के गांव में विद्युत कैंप लगाया गया। जहाँ भारी संख्या में विद्युत          उपभोक्ता कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाया।


   आपको बता दें कि, अवर अभियंता देवेंद्र कुमार ने 10 उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदलवाने का कार्य किया है, तथा 10 विद्युत उपभोक्ताओं के बिलों में गड़बड़ी को ठीक किया, उनके द्वारा आठ उपभोक्ताओं के घरों में मीटर बदलने का कार्य किया गया। 10 उपभोक्ताओं के ज्यादा बिल होने से बिल की गड़बड़ी ठीक की गई। विद्युत उपभोक्ताओं के द्वारा जमा किए गए, विद्युत बिल से 40 हजार रुपए का राजस्व जमा हुआ। अवर अभियंता ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि, सभी उपभोक्ता समय से विद्युत बिल जमा कराएं, अन्यथा की स्थित में विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया जाएगा, साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि, दिनांक 09/11/2020 को चुरुआ ग्राम सभा में कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर उपखंड अधिकारी शशांक गुप्ता,  लाइनमैन प्रदीप कुमार एवं टीजी सेकंड वेद प्रकाश मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ