उद्यमियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-विधायक आदिति सिंह।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा है कि, इंडस्ट्रियल एरिया रायबरेली को पुनः पुराना गौरव दिलाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत होने के साथ-साथ कृत संकल्पित है। इसके लिए पहले तो इंडस्ट्रियल एरिया में सड़कों, नालियों तथा पुलिया के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिससे पूरे इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र की बदहाल सड़कों, टूटी हुई पुलिया, को ठीक कराया जाएगा। ताकि व्यापारिक वाहनों का बेरोकटोक आना जाना सुनिश्चित हो सके, और इसका स्वरूप भी बदला हुआ दिखाई दे। यह बात उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योग लगाए हुए उद्यमियों के साथ बैठक करने के उपरांत व्यक्त किए हैं।


    आपको बता दें कि, सदर विधायक आदिति सिंह ने कहा कि, उनके स्वर्गीय पिता अखिलेश सिंह और स्वर्गीय बाबा धुन्नी सिंह के प्रयासों से इंडस्ट्रियल एरिया की स्थापना हुई थी, किंतु उसके बाद अधिकारियों द्वारा देखरेख न किए जाने से इंडस्ट्रियल एरिया में सड़कें ध्वस्त हो गई, पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई, और धीरे-धीरे कई उद्यमी उद्यम बंद करके चले गए। लेकिन उन्होंने इस बात को ठान लिया है कि, न केवल मौजूदा उद्यमों को गति प्रदान की जाएगी, बल्कि नए नए उद्यमों को लाकर यहां लगवाने का प्रयास किया जाएगा।



    उन्होंने यह भी कहा कि, उद्यमी को किसी प्रकार की परेशानी या कोई समस्या हो, तो वे बेहिचक उनके पास आ कर बात रखेंगे, वह पूरी कोशिश करेंगी कि, इन उद्यमियों की समस्याओं का शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि, यहां के उद्यमियों को यदि कोई अधिकारी कर्मचारी अथवा अराजक तत्व तंग करता है, तो उन्हें अवश्य बताया जाए, उनके रहते व्यापारियों का उत्पीड़न कतई नहीं होने दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ