रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत रविवार को कोतवाली क्षेत्र के हिलहा गांव में बबूल की टहनी काटने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष से घायल अजय सिंह उर्फ मोनू की हालत बिगड़ने से जिला अस्पताल से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में नामजद एक अभियुक्त कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि, विगत रविवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के हिलहा गांव में सहन और तालाब पर स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद के दौरान बबूल के पेड़ की टहनी काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें एक पक्ष से भगवती सिंह, अजय कुमार उर्फ मोनू सिंह तथा बलिकरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अजय उर्फ मोनू के सिर में कुल्हाड़ीक से
वार किया गये थे, और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 घंटे बीतने के बाद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, उसे होश तक नहीं आया, तो आज डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
घायल के परिजनों ने बताया कि, उसको अभी तक होश नहीं आया है, मामले में पुलिस ने रोहित सिंह पुत्र भगवती सिंह द्वारा दी गई तहरीर में काशी बक्स सिंह और उनके दो लड़के कुलदीप सिंह तथा संदीप सिंह के अलावा जगदीश सिंह, जगजीवन सिंह और अमरदीप सिंह पुत्र हजारी सिंह के विरुद्ध कुल्हाड़ी और लाठियों से लैस होकर हमला कर भगवती सिंह, अजय कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह के अलावा बलि करन सिंह को घायल करने का आरोप लगाया था, पुलिस ने मामले में धारा 147, 148, 307 आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से काशी सिंह ने भी 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। मामले में पुलिस ने काशी सिंह के लड़के कुलदीप सिंह को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

0 टिप्पणियाँ