यातायात के नियमों के पालन से होगी कम दुर्घटनाएं।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: यातायात के नियमों का पालन करने से आमजन दुर्घटनओं से बचता जा सकता है। प्रति वर्ष बीमारियों से ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मृत्यु हो जाती है। इस लिए यातायात के नियमों के प्रति जागरूक हो कर यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों की जानकारी बच्चों को अभी से दे दी जाए। बच्चें यातायात के नियमों की जानकारी अपने घर, परिजन व मित्रों सहित अपने-अपने क्षेत्रों के लोगों आदि को देने में ज्यादा सहायक होते है।

     आपको बता दें कि, जनपद में चलाये जा रहे यातायात माह नवम्बर पर जनपद वासियों से डीएम वैभव श्रीवास्तव व एसपी श्लोक कुमार द्वारा निरन्तर अपील की जा रही है कि, सरकार द्वारा जारी यातायात सम्बन्धित दिशा निर्देशों को स्वयं जाने तथा दूसरों को जानकारी दें। इसके अलावा यातायात व सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके अपनी तथा दूसरों की जीवन की रक्षा करें। सड़क सुरक्षा जागरूकता के सम्बन्ध में जनपद व दूरदराज क्षेत्रों एवं विभिन्न विद्यालयों आदि में आयोजित किये जा रहे है। जिसमें सुपर मार्केट, डिग्री कालेज चैराहा, सिविल लाइन चैराहा, विभिन्न थाना क्षेत्रों आदि में आयोजित करने के साथ ही सड़क सुरक्षा की भी जानकारी दी जा रही है।

      वल्र्ड वेलफेयर आर्गनाइजेशन तत्वाधान में स्थानीय मलिकमऊ जवाहर विहार कालोनी के निकट दुर्गा इण्टर कालेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता व मिशन शक्ति जागरूक आयोजित कार्यक्रम में विशेष विशेषज्ञों जिसमें यातायात प्रभारी रेखा सिंह, महिला थाना अध्यक्ष उमा अग्रवाल, एफएसएल की डा0 प्रतिभा तिवारी, मिल ऐरिया थाना की इस्पेक्टर सुनीता कुशवाहा, राकेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्या वंदना आदि ने यातायात जागरूकता सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि, यातायात नियमो और संकेतो को जानकर पालन करे। बिना ड्राईविंग लाइसेन्स व हेलमेट, कार आदि में बिना सीट बैल्ट लगाये वाहन न चलाये। चढ़ाई चढ़ने वाले वाहन को पहले रास्ता दे। ओवर टेकिंग न करे तथा अपने लाईन से चले। सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में कर उपस्थित जनों से आहवान करते हुए कहा है कि यात्रा के बड़े दुश्मन शराब, तेज रफ्तार, मोबाईल फोन और अधिक भार है। यातायात नियमो और संकेतो को जानकर पालन करे। बिना ड्राईविंग लाइसेन्स व हेलमेट, कार आदि में बिना सीट बैल्ट लगाये वाहन न चलाये। यदि कोई एक्सिडीन्ट आदि होता है तो उसकी मद्द आवश्य करें एम्बुलेन्स, अपातकालीन नम्बर पर सूचना देकर घायल व्यक्ति की मद्द करके उसके जीवन की रक्षा करें। विशेष विशेषज्ञ व स्काउट गाइड के विशेष कार्याधिकारी लक्ष्मीकांत शुक्ला व वल्र्ड वेलफेयर आर्गनाइजेशन अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, देवेन्द्र शुक्ला, गौरव शुक्ला आदि ने कहा कि तेज रफ्तार गाड़ी चलाने के साथ ही यह भी देखे कि, मेरे बगल में चल रहे अन्य वाहन, बुजुर्ग, साइकिल सवार व पैदल चालक के क्या बीत रही होती है। हमे चैराहो पर लगे लाईट के सिगनल पर पीली बत्ती होने पर लाल बत्ती होने से पूर्व ही प्रायः निकलने के लिए अपनी स्पीड बढ़ा देते है। जबकि यह गलत है, हमे स्पीड रोकने के लिए बे्रक लेना चाहिए।

       दुर्घटना से बचे सुरक्षा सुनिश्चित करे, जीवन बहुमूल्य है, इसकी रक्षा करे। हमारा लक्ष्य सुगम सुरक्षित यात्रा का है। अपने को तथा दूसरो को सुरक्षित रखे इस मनोभाव के साथ यात्रा करंे। कार्यक्रमों में उपस्थित छात्र-छात्राओं व आमजनमानस को यातायात नियमों के पालन करने के साथ ही चल रहे मिशन शक्ति के तहत माहिलाओं, किशोरियों के अधिकारों को जूडो-कराटे व कठपुतली नृत्य, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माहिलाओं व किशोरियों को जागरूक करने की विस्तार से जानकारी देने के साथ ही यातायात माह के दौरान यातायात सम्बन्धी निर्देशों की जानकारी देने व जागरूक करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ