सुगम्य भारत ऐप से सम्बन्धित अधिकारी शासन के निर्देशों के अनुरूप करे कार्यवाही।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: शासन के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा सुगम्य भारत ऐप एक क्राउडसोर्सिंग मोबाईल एप्लीकेशन के सम्बन्ध में बताया गया है कि, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग भारत सरकार द्वारा निर्माण कार्यो, परिवहन प्रणाली, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी में बाधारहित वातारण के सृजन हेतु सुगम्य भारत अभियान कार्यक्रम संचालित है। जिसमें उक्त मोबाईल एप्लीकेशन विकसित किया जा रहा है।

     आपको बता दें कि, यह एक एप्लीकेशन दिव्याजनों के साथ-साथ अतिसंवेदनशील नागरिकों जैसे वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती महिलाए, बच्चे, बीमार व्यक्ति, पोस्ट ट्रामा व्यक्ति इत्यादि से सम्बन्धित होगी वर्तामान में कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित मामले जैसे स्वास्थ्य सेवाये, केयर गिवर्स, आपूर्ति, चिकित्सा मामले इत्यादि में भी यह एप में प्रावधानित है। उद्देश्य को पूरा करने के लिए एक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की भी व्यवस्था की गई है। सुगम्यता के मामलो से सम्बन्धित शिकायतों का रजिस्टेशन फोटोग्राफ्स आदि अपलोड, पीएमयू टीम द्वारा शिकायतों को अग्रसारित करना किया जाना, सम्पूर्ण भारत में सार्वजनिक अवसंरचनाओं को सुधारने के लिए परिकल्पित किया गया है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण एप के माध्यम से उपयोग किया जा सकता है। इस एप के सम्बन्ध में विस्तरित जानकारी दिव्यांजन सशक्तीकरण विभाग से प्राप्त की जा सकती है। 


    जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आदि को निर्देश दिये है कि, सुगम्य भारत एप के सम्बन्ध में शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करते हुए प्रचार-प्रसार करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ