फोटो-प्रशिक्षण की बैठक करते हुए डीडीओं
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार जनपद के क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद के इन्सेटिव विकास खण्डों मेें नव चयनित ‘‘समूह सखियों का माॅड्यूल-1‘‘ (स्वयं सहायता समूह की अवधारणा एवं प्रबंधन) विषयक चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान की प्राचार्या/उपनिदेशक गरिमा सिंह ने शुभारम्भ कर यह अपेक्षा की कि प्रशिक्षु महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त जानकारी को अपने-अपने क्षेत्र में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे परिवार की महिलाओं को विभिन्न आजीविका कार्यक्रम से जोड़ते हुये उन्हे आर्थिक स्वावलम्बी एवं सहज बनाये जिससे शासन की मंशा की पूर्ति शत-प्रतिशत सम्भव हो सके।
आपको बता दें कि, इस मौके पर जिला मिशन प्रबंधक (एन0आर0एल0एम0) शैलेश तिवारी ने भी महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने हेतु प्रशिक्षण के महत्व की जानकारी दी। प्रशिक्षण में वार्ताकार के रूप में विष्णु कुमार, जिला सन्दर्भ व्यक्ति प्रयागराज ने समूह की अवधारणा एवं प्रबंधन विषयक पर सम्पूर्ण जानकारी दी। साथ ही वार्ताकार कामिनी प्रिया द्विवेदी, जिला सन्दर्भ व्यक्ति, फतेहपुर द्वारा महिलाओं के नेतृत्व विकास पर गीतों एवं वीडियों फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से समूह सखियों को प्रशिक्षित किया। सत्र का समापन जिला विकास अधिकारी ए0के0 वैश्य, डी0सी0 मनरेगा पवन कुमार सिंह एवं संस्थान की प्राचार्या/उपनिदेशक गरिमा सिंह द्वारा प्रमाणपत्र एवं प्रशिक्षण किट प्रदान कर किया गया।
इस अवसर पर सत्र प्रभारी एस0एस0 राणा, एस0के0 बाजपेयी वरि0प्रशि0, सहायक सत्र प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी, दीपक प्रताप सिंह वरि0सहा0 एवं संस्थान के प्रचार सहायक संजीव कुमार श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण में समय-समय पर सहयोग कर प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाया।


0 टिप्पणियाँ