रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: काफी जद्दोजहद के बाद कोरोना के कहर के बीच वह समय भी आ चुका है जब कोरोना को मात देने के लिए जनपद स्तर के बाद अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी कोरोनावायरस की वैक्सीन पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया है। इसी क्रम में उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज को भी कोरोनावायरस वैक्सीन की पहली खेप के रूप में 200 डोज आज गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच महराजगंज पहुंच चुकी है।
आपको बता दें कि, काफी जद्दोजहद के बाद कोरोना के संकट से निपटने के लिए वो इंतजार की घड़िया भी समाप्त होने वाली है, जब कोरोना जैसी महामारी को मात देने के लिए जिले स्तर के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी वैक्सीन डोज पहुंचने का सिलसिला जारी हो चुका है, इसी क्रम में आज उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में भी कोरोनावायरस की 200 डोज पहुंच चुकी है, जिसको सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में सीएचसी स्तर पर बनी सुव्यवस्थित जगह पर रखवा दी गई है।
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राधा कृष्णन ने बताया कि, कोरोनावायरस वैक्सीन की पहली खेप के रूप में 200 डोज मिल चुकी है। जिसे सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में सुव्यवस्थित जगह पर रखवा दी गई है। पहली लिस्ट में 347 स्वास्थ्य कर्मियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। सीएचसी स्तर पर टीकाकरण की तिथि 16 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है। डॉ राधाकृष्णन ने आगे बताया कि, निर्धारित तिथि के मुताबिक जनपद रायबरेली में चार सीएचसी केंद्रों बछरावां, हरचंदपुर, अमावा, जगतपुर में प्रथम चरण की वैक्सीन लगाने का काम किया जाएगा, वहीं उन्होंने यह भी बताया कि, महराजगंज सीएससी पर वैक्सीन लगाने की तिथि अभी सुनिश्चित नहीं की गई है। इस केंद्र के अंतर्गत वैक्सीन लगाने की तिथि शासनादेश के मुताबिक ही तय होगी।
इस मौके पर आईएल आर इंचार्ज सारम्माके समेत आदि स्वास्थ्य कर्मी व सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ