महराजगंज में तहसील प्रशासन ने मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित किया खिचड़ी भोज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील महराजगंज में मकर संक्रांति के मौके पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समरसता भोज (खिचड़ी भोज) का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 


   आपको बता दें कि, उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने अपने हाथों से मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों को खिचड़ी परोसी। एसडीएम विनय कुमार मिश्रा और क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से बताया कि, सूर्य का मकर राशि में प्रवेश मकर संक्रान्ति रुप में जाना जाता है। 14 जनवरी के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता ऐसा माना जाता है। उत्तर भारत में यह पर्व 'मकर सक्रान्ति के नाम से और गुजरात में 'उत्तरायण' नाम से जाना जाता है। मकर संक्रान्ति को पंजाब में लोहडी पर्व, उतराखंड में उतरायणी, गुजरात में उत्तरायण, केरल में पोंगल, गढवाल में खिचडी संक्रान्ति के नाम से मनाया जाता है। 


   उन्होंने आगे कहा कि, मकर संक्रान्ति के साथ अनेक पौराणिक तथ्य जुड़े हुए हैं, जिसमें से कुछ के अनुसार भगवान आशुतोष ने इस दिन भगवान विष्णु जी को आत्मज्ञान का दान दिया था। इसके अतिरिक्त देवताओं के दिनों की गणना इस दिन से ही प्रारम्भ होती है। सूर्य जब दक्षिणायन में रहते है, तो उस अवधि को देवताओं की रात्री व उतरायण के छ: माह को दिन कहा जाता है। महाभारत की कथा के अनुसार भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिये मकर संक्रान्ति का दिन ही चुना था। 


    इस मौके पर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव, रजिस्ट्रार कानूनगो भानु किशोर त्रिपाठी, पेशकार अंजनी कुमार बाजपेई सहित तहसील के अधिवक्ता राधेश्याम एडवोकेट, राजबख्श सिंह, नागेंद्र सिंह, भूपेश मिश्रा, सर्वेश कुमार अवस्थी, प्रेस क्लब महराजगंज संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय सहित अधिकारी एवं फरियादियों ने खिचड़ी भोज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ