महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज पुलिस ने बलात्कार के मामले में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के 3 महीने बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मुल्जिम को जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के दौतरा गांव के रहने वाले जितेंद्र पुत्र कल्लू के विरुद्ध विगत 6 अक्टूबर को एक महिला ने जबरन दुराचार करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की तप्तीश वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि, अभियुक्त के विरुद्ध पर्याप्त सबूत मिल जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ