रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: कुन्दनगंज आरसीसीपीएल एमपी बिरला ग्रुप कुंदनगंज द्वारा आज ग्राम पंचायत खैरहनी में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में एसडीएम महराजगंज विनय कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि के रूप में जयंत कांडपाल तकनीकी हेड आरसीसीपीएल की उपस्थिति में क्षेत्र के खैरहनी कुशलीखेड़ा पीठन आदि गांव के गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया गया।
आपको बता दें कि, कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित एसडीएम महराजगंज विनय कुमार मिश्रा ने आरसीसीपीएल एमपी बिरला ग्रुप के इस कार्य की प्रशंसा की और कहा कि, क्षेत्र में एमपी बिरला ग्रुप का यह योगदान सराहनीय है। आरसीसीपीएल एमपी बिरला ग्रुप द्वारा क्षेत्र के विकास और गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी के हेड पी के चौधरी ने कंपनी द्वारा संचालित सी एस आर कार्यक्रमों के विषय में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
इस तरह के सामाजिक हित के कार्यक्रमों के चलते क्षेत्र के लोग आरसीसीपीएल एमपी बिरला ग्रुप कुंदनगंज की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। इस मौके पर देवी दास दिवाकर, हरिवंश मिश्रा, लोकेश यादव, दीपक सिंह, शैलेंद्र यादव, प्रधान खैरहनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ