अवैध अतिक्रमणकारी राइस मिलर पर SDM महराजगंज का चला चाबुक।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: महराजगंज तहसील क्षेत्र के कस्बा बछरावां में अतिक्रमणकारी पर एसडीएम का चला चाबुक। यहां समाधानेश्वर मंदिर के पास कई वर्षों से तालाब की भूमि पर किए गए कब्जे को उप जिला अधिकारी महराजगंज द्वारा हटवाने का अभियान चलाया गया। 

     आपको बता दें कि, इस मंदिर के बगल में ही लगभग 4 बीघे का एक तालाब है, जिसे सारंग का तालाब कहा जाता है। इस तालाब की भूमि पर बड़ी संख्या में लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। उप जिला अधिकारी महराजगंज विनय कुमार मिश्रा द्वारा प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जब तालाब व बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की जांच पड़ताल कराई गई, तो दर्जनों कब्जेदार निकले। इसी में एक राइस मिलर की मिल का कुछ हिस्सा भी आता था। आज दोपहर से चालू हुई नाप जोख में तहसीलदार विनोद सिंह, कानूनगो प्रदीप श्रीवास्तव, लेखपाल अंतरिक्ष पांडेय सहित बड़ी संख्या में राजस्व कर्मियों की टीम मौजूद रही। तालाब के किनारे दर्जनों की संख्या में लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था, जिसे चिन्हित किया गया।


    इस दौरान बछरावां राइस मिल की बाउंड्री वाल अवैध पाए जाने पर उसे गिरा दिया गया, तथा अवैध निर्माण कर्ताओं को अपना अवैध निर्माण हटाए जाने का आदेश दिया गया है, और चेतावनी दी गई कि, कब्जेदारो द्वारा अगर स्वयं अपना अतिक्रमण न हटाया गया तो, शनिवार को प्रशासन द्वारा निर्माण हटाया जाएगा। इस कार्यवाही पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बाउंड्री वॉल गिराई गई।

     उधर बछरावां राइस मिल के मालिक भूपति सिंह ने प्रशासन की इस कार्यवाही को पक्षपातपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया कि, प्रशासन ने एकतरफा कार्यवाही करते हुए उनकी बाउंड्री वाल गिरा दी है, जबकि बंजर व तालाब की भूमि पर बहुत सारे लोगों ने अवैध पक्के निर्माण कर रखे हैं।


  उप जिला अधिकारी विनय मिश्रा ने बताया कि, तालाब व बंजर भूमि की पैमाईश कराई गई है। कई लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। जिन्हें अपने कब्जे हटाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। राइस मिल की बाउंड्री वाल अवैध थी, जो गिरा दी गयी है। तालाब के किनारे जिन लोगों ने अवैध तरीके से पक्के निर्माण कर लिए हैं, उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर अबैध निर्माण गिराया जाएगा।

     ज्ञात हो कि, बछरावां कस्बा कभी तालाबों से परिपूर्ण था, परंतु राजनैतिक तुष्टीकरण तथा कुछ भू माफियाओं की सांठगांठ के चलते कस्बा तालाब विहीन हो गया। तालाबों की जमीनों पर बड़ी-बड़ी कोठियां खड़ी हो गई, यहां तक की जल निकासी के रास्तों पर भी लोगों ने भवनबना लिए, लखनऊ मार्ग पर बनी एक चार मंजिला बिल्डिंग इसका जीता जागता प्रमाण है। इस बिल्डिंग का मालिक बछरावां का 1 सेठ है। पूरी कार्यवाही के दौरान



नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी, अधिशासी अधिकारी अजीत बागी, हल्का इंचार्ज राजीव सिंह, मयंक रंजन द्विवेदी, रामकिशोर वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।प्रशासन के द्वारा नाप जोंख की कार्यवाही होने से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा रहा। इसके विपरीत क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने इस कार्यवाही की सराहना करते हुए उप जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि, कस्बे के समस्त तालाबों को मुक्त कराने का कार्य करें, बछरावां क्षेत्र की जनता प्रशासन के साथ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ