महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने कहा कि, प्रदेश की सरकार में कांग्रेस 32 वर्षों से दूर है। हर कार्यकर्ता चाहता है कि, वह अपनी पार्टी को प्रदेश में सत्तासीन होता देखें। इसके लिए अभी से मेहनत करनी है, ग्राम पंचायत अस्तर से लेकर ब्लॉक तक की कमेटी सभी जिम्मेदार लोगों से परामर्श करके गठन किया जाए, और संगठन में सभी वर्गों के लोगों को अवसर प्रदान किया जाए।
क्योंकि अब कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जोकि विपक्ष की सही भूमिका का निर्वाह कर रही है। इसके लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे हमारी पार्टी के शीर्ष पंक्ति के नेताओं का सोचना है कि, मोदी और योगी सरकार की नाकामियों के बाद, अब पूरे देश की जनता बड़ी आशा भरी निगाहों से कांग्रेस की ओर ही देख रही है। हम सभी लोगों को मिलजुल कर एक नया इतिहास रचना होगा और हर कार्यकर्ता को गांव स्तर से लेकर जिले स्तर तक ऐसा माहौल बनाना होगा।

0 टिप्पणियाँ