रजनीकांत अवस्थी
महराजगज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पहरेमऊ गांव के पास प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार कर गहरी चोट को देखते हुए डाक्डरों ने जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक पहरेमऊ प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका अमीना पत्नी अकीब अहमद निवासी चक अहमदपुर शहर रायबरेली स्कूटी से विद्यालय बच्चों को पढ़ाने आ रही थी, तभी गांव से पहले ही सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी, और वो बुरी तरह से घायल हो गई। इलाज के लिए उसको सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ